महर्षि श्री अरविंद जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित,

ईश्वरीय शक्ति को प्राप्त करना ही योग है, महर्षि श्री अरविंद जी – अमलेश्वर चतुर्वेदी,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सीधी द्वारा आयोजित महर्षि श्री अरविंद जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अमलेश्वर चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य , संजीव जी की अध्यक्षता एवं अजय मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री चतुर्वेदी ने महर्षि श्री अरविंद जी के अध्यात्म से जुड़े विचारों को विस्तार पूर्वक बताया। महर्षि श्री अरविंद ने स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने भारत के नैतिक शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया और योग का सर्वाधिक प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय शक्ति को प्राप्त करना ही योग है। यदि हम प्रकृति द्वारा बनाए नियम को स्वीकार कर लेते हैं तो फिर किसी नियम की आवश्यकता नहीं होती है। मुख्य अतिथि ने हम सब धरती के बेटे होने के कारण एकात्म है, कहकर बात को समाप्त किया। विशिष्ट अतिथि अजय मिश्रा ने कहा कि महर्षि श्री अरविंद जी एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। बाल्यकाल से ही उन्हें अपनी माटी से अपार प्रेम था। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। कृष्णकांत द्विवेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न महापुरुषों की जन्म जयंती जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम का कुशल संचालन आशुतोष ने तथा अतिथि सत्कार जिला समन्वयक शिवदत्त उर्मलिया ने किया। विकासखंड समन्वयक अनिल पाठक द्वारा अतिथियों सहित विभिन्न विकासखंडों से आए परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र ,नवांकुर समिति के पदाधिकारियों सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया।

hi
error: Content is protected !!
×