कुशाभाऊ ठाकरे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से ले प्रेरणा — देव कुमार, ठाकरे की जयंती पर भाजपा ने अर्पित की पुष्पांजलि,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पार्टी के पित्रृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई पुष्पांजलि सभा।  पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस पर श्री ठाकरे का भी जन्म हुआ था। स्वर्गीय ठाकरे का कृतित्व एवं व्यक्तित्व करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सभी को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। सहज सरल व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री ठाकरे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे। हम सभी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वर्गीय श्री ठाकरे की जन्म जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, सुरेश सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी, मोतीलाल पटेल, जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान, अजीत पांडे, राकेश सिंह, रामराज गुप्ता, सूबेदास यादव, पुनीत त्रिपाठी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×