विहिप ने स्थापना दिवस पर किया 100 पुरोहितो का सम्मान,
बीरबल समाचार सीधी। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मानस भवन पूजा पार्क के सामने सर्व प्रथम भगवान राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और स्वस्तिवाचन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता गणेश सिंह जिलाध्यक्ष एवं पूज्य संत शिवमूरत देव, मुख्यवक्ता राजेंद्र सिंह प्रान्त सतसंग प्रमुख विशिष्ठ अतिथि लक्ष्मण सिंह मंच संचालन जिला मंत्री अनिल कुमार मिश्र द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष गणेश सिंह ने स्थापना मे कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना 1964 में हुई। इसके संस्थापकों में स्वामी चिन्मयानंद, एसएस आपटे, मास्टर तारा सिंह थे। पहली बार 21 मई 1964 में मुंबई के संदीपनी साधनाशाला में एक सम्मेलन हुआ। सम्मेलन आरएसएस सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने बुलाई थी। इस सम्मेलन में हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध के कई प्रतिनिधि मौजूद थे। सम्मेलन में गोलवलकर ने कहा कि भारत के सभी मताबलंवियों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदू, हिन्दुस्तानियों के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द है और यह धर्मों से ऊपर है। मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा सम्मेलन में तय हुआ कि प्रस्तावित संगठन का नाम “विश्व हिंदू परिषद्” होगा। 1966 के प्रयाग के कुंभ मेले में एक विश्व सम्मेलन के साथ ही इस संगठन का स्वरूप सामने आया। आगे यह फैसला किया गया कि यह गैर-राजनीतिक संगठन होगा और राजनीतिक पार्टी का अधिकारी विश्व हिंदू परिषद का अधिकारी नहीं होगा। संगठन के उद्देश्य और लक्ष्य कुछ इस तरह तय किए गए हिंदू समाज को मजबूत करना। हिंदू जीवन दर्शन और आध्यात्म की रक्षा, संवर्द्धन और प्रचार विदेशों में रहनेवाले हिंदुओं से तालमेल रखना, हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और मदद करना है। विश्व हिन्दू परिषद के षष्ठी पूर्ति पर 100 पुरोहितों का अंग वस्त्र से सम्मान संगठन के समस्त पदाधिकारियो ने सम्मान किया। श्रीमती अजीत द्विवेदी ने आभार प्रकट किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुजेरी लाल मिश्र विभाग मंत्री, विभाग संयोजक शैलेन्द्र सिंह, विश्व रंजन प्रताप सिंह विभाग सेवा प्रमुख, रमेश त्रिपाठी विभाग विधि प्रमुख, उमापति सिंह जिला उपाध्यक्ष, रविराय बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष, राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सोनी जिला कोषाध्यक्ष, राजकुमार पांडे जिला सह कोषाध्यक्ष, विवेक चौरसिया जिला सह मंत्री, रोहित राठौर जिला सहसंयोजक, अजीत सिंह जिला विशेष संपर्क प्रमुख, अशोक गुप्ता जिला सुरक्षा प्रमुख, उदय शंकर मिश्रा जिला गोरक्षा, श्रीमती कुसुम सिंह नगर उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रियंका मिश्रा जिला मातृशक्ति संयोजिका, संध्या मिश्रा जिला दुर्गा वाहिनी सयोंजिका, अन्नू सिंह प्रखंड सिमरिया दुर्गा वाहिनी सयोंजिका, भास्कर सिंह नगर अध्यक्ष ,राम सिंह नगर उपाध्यक्ष, विनोद शर्मा नगर उपाध्यक्ष, शेखर भारती नगर संयोजक, राज रखन गुप्ता मुकेश नामदेव, दिनेश गुप्ता, विनायक गुप्ता, राकेश कुशवाहा रोशन जायसवाल, अर्जुन भुजवा, अमन श्रीवास्तव, बंटू विश्वकर्मा प्रखंड सिहावल राजन शुक्ला, विद्यासागर शुक्ला प्रखंड मझौली, मनीष मिश्रा, पंकज तिवारी, लोकेश चतुर्वेदी बाहरी प्रखंड, नागेश्वर द्विवेदी, चुरहट प्रखंड दयानंद पाठक विशेष संपर्क प्रमुख, धीरेश मिश्रा प्रचार प्रसार प्रमुख उपस्थित रहे।