रोजगार दिवस का कार्यक्रम अब एक फरवरी को होगा,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी।

 

 

 

 

 

 

 

  रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी को किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया है। अब यह रोजगार मेला एक फरवरी को आयोजित होगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में लाभांवित हितग्राहियों को स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किये जायेंगे। कलेक्टर साकेत मालवीय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्वरोजगार योजनाओं के अधिक से अधिक प्रकरणों की स्वीकृति कराकर संबंधित हितग्राहियों को इनका वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें।

hi
error: Content is protected !!
×