गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर श्री मालवीय करेंगें ध्वजारोहण,

मुख्य समारोह छत्रसाल स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से,

बीरबल समाचार सीधी।

 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 के मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्टर साकेत मालवीय के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत ढंग से पूर्ण उत्साह एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री मालवीय छत्रसाल स्टेडियम में प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके उपरान्त राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। मुख्य अतिथि 9.10 बजे पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण करेंगे। वे 9.15 बजे समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को नील गगन में छोड़ेंगे। कलेक्टर 9.20 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे, 9.35 बजे जिला पुलिसबल, होमगार्ड आदि मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। 09ः40 बजे स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। 09.45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10ः15 बजे विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा विजयी प्रतिभागियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 11.15 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

‘‘भारत पर्व’’ के अवसर पर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,

 

गणतंत्र दिवस की संध्या पर स्थानीय मानस भवन में सायं 6 बजे से लोकतंत्र के लोक उत्सव ‘‘भारत पर्व’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष श्री रज्जन सूर्यवंशी, जबलपुर समूह के द्वारा लोकगीत तथा श्री धीरज पाण्डेय, सिंगरौली समूह द्वारा गुदुमबाजा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जावेंगी।

hi
error: Content is protected !!
×