राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व सीधी विधायक के निवास पर हुआ भजन एवं कीर्तन,
हर मंदिर हर गांव बने अयोध्या — रीती पाठक,
हर गली, मोहल्ले एवं घरो में दीपोत्सव एवं कीर्तन, आरती करें — देव कुमार,
बीरबल समाचार सीधी।
सीधी। 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व लोकसभा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं सीधी विधानसभा विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अपने निवास पर भजन एवं कीर्तन समारोह भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित किया।
कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विकास के साथ-साथ देश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान भी हो रहा है। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश राममय हो गया है। हर मंदिर हर गांव अयोध्या बने, यही मैं आशा करती हूं। देश में राम राज्य आए। हर कोई सुखी और संपन्न रहे, यही हमारी कामना है। भगवान राम हर भारतीय के आत्मा में वास करते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि लगभग साढे पांच सौ वर्षो के पश्चात प्रभु श्री राम जी को भव्य और दिव्य मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मिला है। हम सभी अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे, किंतु अपने घर को ही अयोध्या बनाएं। हर गली, मोहल्ले में दीपोत्सव एवं भजन कीर्तन हो। पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम को कम से कम 11 दीपक जलाएं, प्रभु श्री राम की आरती करें। हर बूथ पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित करें।
शानदार भजन एवं कीर्तन की प्रस्तुति सारेगामा संगीत एकेडमी सतना के कलाकार गायक सत्येंद्र पांडे, वाद्य वाद्य यंत्रों पर संगति दीपेंद्र पांडे, साबिर सिंह तिवारी, रवि प्रकाश चतुर्वेदी सहित अनेक कलाकारों ने दी। कलाकार मुनिराज विश्वकर्मा ने भी कीर्तन में समां बांधे।
मेरी झोपड़ी के भाग, जाग जाएंगे, राम आएंगे। मेरे जन्मों के पाप धुल जाएंगे। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएँगे। अयोध्या भी सजाई है, काशी भी सजाएंगे जैसे कीर्तन वाक्य पर लोगों ने जमकर तालियां बजाते हुए, भजन में सारे लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह चौहान, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, विवेक सिंह चौहान, शत्रुघ्न तिवारी, सरस्वती बहेलिया, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मनीला सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, पुनीत नारायण शुक्ला, विभा शर्मा, जितेंद्र तिवारी, अन्नू पांडे, अभय सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, आरती सिंह, प्रदीप सिंह, पार्षद शुभा देवी कोल, सोमवती जायसवाल, इंजी नारायण तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, सत्यम जायसवाल, विनोद सिंह, महेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह परिहार सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गण मान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।