चार नेशनल लोक अदालतों का 09 मार्च, 11 मई, 09 सितंबर और 14 दिसंबर को होगा आयोजन,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी।

 

 

 

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के क्रम में पहली 09 मार्च 2024, दूसरी 11 मई 2024, तीसरी 09 सितंबर 2024 एवं चौथी 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में वर्ष 2024 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2024 को जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। श्रीमती खरे ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, चेक बाउंस प्रकरणों, वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों, धन वसूली प्रकरणों आदि का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जावेगा।

hi
error: Content is protected !!
×