संजय गांधी महाविद्यालय में वृहद साफ-सफाई कार्यक्रम सम्पन्न,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी।

 

 

 

 

  म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में वृहद साफ-सफाई का अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ सिद्धार्थ कुमार वर्मा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पी. के. सिंह के कुशल निर्देशन में यह सफाई कार्य सम्पन्न कराया गया। इस वृहद सफाई अभियान में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लेकर साफ-सफाई में अपनी भागीदारी निभाई। इस सफाई अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  इस सफाई अभियान में डाॅ. ए. के. तिवारी, डाॅ. विनोद कुमार दुबे, डाॅ. आर. बी. एस. चौहान, डाॅ. ए. के. त्रिपाठी, डाॅ. अनिल कुमार सिंह, डाॅ. शेषमणि मिश्रा, डाॅ. आई. पी. प्रजापति, डाॅ. विनोद कुमार प्रजापति, डाॅ. उमेश कुमार विश्वकर्मा, डाॅ. सिद्धार्थ कुमार वर्मा (एनएसएस प्रभारी), डाॅ. उमाकांत साहू (एनसीसी अधिकारी), डाॅ. नागेन्द्र सिंह, डाॅ. राकेश कुमार चौहान, डाॅ. दिवाकर सिंह, डाॅ. अमृता सिंह, डाॅ. रविन्द्रनाथ सिंह, डाॅ. सच्चिदानन्द तिवारी, डाॅ. शशिकला पटेल, श्रीमती रीतू साहू आदि की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही है। अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यह सफाई अभियान चलाया गया इस को लेकर छात्रों में विशेष खुशी थी इसलिए छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भगवान श्री राम जी के जयकारे भी लगाये।

hi
error: Content is protected !!
×