बीरबल समाचार सीधी।

 

 

 

 

 

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से अधिक से अधिक आमजनों को जोड़ने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित गणमान्य नागरिकों ने बढौरा में भगवान शिव के मंदिर परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता की।

hi
error: Content is protected !!
×