प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी: सहायक संचालक मत्योद्योग ने जानकारी देकर बताया है कि मंगलवार दिनांक 17.06.2025 को कलेक्टर जिला सीधी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी के मार्गदर्शन में मत्स्य विभाग की टीम द्वारा रामपुर नैकिन बाजार में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का विक्रय करते पाए जाने पर मत्स्य विक्रेता वीरेंद्र कुमार मांझी की दुकान से लगभग 9 किलोग्राम प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनष्टीकरण की कार्यवाही शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गोरियारा सीधी में की गई।

 

मत्स्य विक्रेता को सख्त हिदायत दी गई कि थाई मगुर मछली का पालन एवं विक्रय प्रतिबंधित है तथा भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। टीम में मयंक मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक तथा दीप नारायण तिवारी मत्स्य जमादार सम्मिलित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×