चुरहट विधानसभा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न,

कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलेंगी संगठन में जगह:- रिपुन बोरा,

तय समय सीमा में पूरा होगा नए सिरे से संगठन का गठन: -ज्ञान सिंह,

 

 

बीरबल समाचार सीधी: संगठन सृजन अभियान के तहत् चुरहट विधानसभा अंतर्गत रामपुर नैकिन ब्लॉक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री असम शासन रिपुन बोरा के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।संगठनात्मक पुनर्गठन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रिपुन बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान एक व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रम है नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और नए सिरे से संगठन निर्माण का कार्यक्रम चलेगा। सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी।अब युवा, ऊर्जावान और योग्य नेता और कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ता आगे आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने निर्धारित दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। युवाओं को संगठन में ज्यादा से ज्यादा स्थान मिलेगा जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक का संगठन तय समय में गठित कर लिया जाएगा।

इनकी रही विशेष उपस्थिति,

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि चुरहट भारत सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह,महामंत्री नवीन सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, डा महेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष रामपुर श्रीमती उर्मिला साकेत महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती वसुधा सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल पाण्डेय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विधानसभा के ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं बीएलए साथी उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×