सीधी विधानसभा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न,
संगठन सृजन व्यापक संगठनात्मक अभियान है:- रिपुन बोरा,
युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में मिले प्राथमिकता: – कमलेश्वर पटेल,
नए सिरे से जिले में होगा संगठन का गठन: -ज्ञान सिंह,
बीरबल समाचार सीधी: संगठन सृजन अभियान के तहत् सीधी विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक सेमरिया और कुचवाही एवं धौहानी विधानसभा अंतर्गत कुसमी और महुआ गांव ब्लॉक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री असम शासन रिपुन बोरा के मुख्य आतिथ्य सीडब्लूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के विशिष्ट आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।संगठनात्मक पुनर्गठन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रिपुन बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान एक व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रम है सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी।
सीडब्ल्यूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि युवा, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह मिलनी चाहिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच को परिणाम में बदलने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिले युवा राजनीति में आगे आए और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह मिले या प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि युवाओं को संगठन में ज्यादा से ज्यादा स्थान मिलेगा बूथ स्तर तक के संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा
इनकी रही विशेष उपस्थिति बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक तिलकराज सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगाँव,जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यावती सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सेमरिया अरविंद तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष कुचवाही लालवेंद्र सिंह , कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कुचवाही यज्ञराज साहू,महुआगाँव ब्लाक अध्यक्ष जयसिंह,कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष हंसलाल यादव, आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कोल,सिंगरौली जिला महामंत्री सिद्धनाथ साहू जी,मंडलम अध्यक्ष राकेश साहू ,कुसमी विमल जायसवाल,दिनेश सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विधानसभा के ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं बीएलए साथी उपस्थित रहे।