प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन के 11 स्वर्णिम वर्ष — सांसद डॉक्टर मिश्रा,
दिए गए जिम्मेवारियों को सेवा, समर्पण, निष्ठा एवं कर्तव्य बोध के साथ करें पालन — प्रदेश मंत्री पाण्डेय,
मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम — देव कुमार,
संगठनात्मक कार्यशाला संपन्न,
बीरबल समाचार सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष विकसित भारत, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं अमृतकाल के स्वर्णिम अध्याय के लिए जाना जाएगा। देश आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में सशक्त और समृद्धशाली ताकत के रूप में खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश जहां एक ओर विरासत को संभालते हुए आगे बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर विश्व मान बिंदु पर शिखर पर उभर रहा है। उक्त आशय के विचार बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित एवं भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय की विशिष्ट उपस्थिति में मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनता जनार्दन तक पहुंचना है। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने प्रमुख कार्यक्रमों का बखान करते हुए कहा कि अब तक देश में 4 करोड़ गरीब लोगों को पक्के मकान, 10 करोड़ से अधिक बहनों को उज्ज्वल के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन, 50 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज, किसी गरीब की थाली खाली ना रहे गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न, 5 करोड़ से अधिक लोगों को बिजली कनेक्शन, 5 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय, 12 करोड़ से अधिक लोगों के घरों में टोटी वाले नल जल योजना, 10 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, 12 लाख तक इनकम टैक्स सीमा में छूट, 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए जैसी आदि सैकड़ो योजनाओं का विस्तार से बखान किया। ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में ऐसा संभव हो सकता है। पहले हमारे सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे और सरकार हाथ पै हाथ धरे बैठी रहा करती थी किंतु यह नया भारत आख से आख मिलकर बात करता है और गोली का जवाब गोला से देता है।कार्यशाला को संबोधित करते हुए संघटनात्मक मंत्र का पाठ पढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिले के संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि दायित्वोध, निष्ठा, कर्तव्य एवं समर्पण के साथ पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक गतिविधि एवं कार्यक्रम को संपादित करना चाहिए। पार्टी के विकास के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व विकास को भी विकसित करे। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हर जगह हमारे लोग शासन में बैठे हुए हैं। प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सभी समाज के लिए किए गए सकारात्मक कार्यों की गतिविधियों की जानकारी अनिवार्य रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें। नेकी कर मोबाइल में डाल का मंत्र प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को दिया। प्रदेश मंत्री श्री पांडे ने आगामी दिनों में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्यक्रम करने वाली है। जिसकी योजना रचना जिला से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक बना ली गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारे कार्यकर्ताओं ने पौधे रोकने का कार्य किया। यह कार्य आगामी दो महीने तक निरंतर जारी रहेगा। करें योग रहे निरोग की थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रत्येक मंडल से लेकर प्रत्येक बूथ तक मनाया जाना है। आयोजन भव्य और गरिमामय इसकी योजना रचना की जा रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक संपन्न होगा, जिसमें राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आपातकाल अर्थात संविधान हत्या के कांग्रेस द्वारा किए गए कुत्सित प्रयास के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 जून को आपातकाल विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए आपातकाल को लोकतंत्र और संविधान हत्या के रूप में किए गए, क्रूर अत्याचारों को जनता जनार्दन तक पहुंचाए। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सेमिनार एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह सभी पूर्ण मनोयोग से भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सभी प्रकार के कार्यक्रमों को शत प्रतिशत और सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। और बताए गए हैसटैग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद साकेत और आभार प्रदर्शन जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री अशोक पटेल, जिला मंत्री अखिलेश पाण्डेय, अमित प्रधान, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी डॉ मनीला सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राकेश मौर्या, चंद्रपाल सिंह उइके, पुन्नू खान, जितेंद्र तिवारी , संतोष पाण्डेय, पुनीत नारायण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदार यादव, सूर्य प्रताप सिंह, आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, राम सजीवन कचेर, अखंड प्रताप सिंह, विमलेश रावत, सिद्धार्थ गौतम, पुष्पेंद्र पाण्डेय, जयशंकर द्विवेदी, नीरज मिश्रा, प्रमोद सिंह, विनोद पटेल, बुद्ध सेन शाहू, शिव दान साकेत, के के गुप्ता, राजेश्वर पटेल, पुनीत पाण्डेय, प्रभा शंकर शर्मा, आयोजन टोली के सदस्य, जिला और मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।