विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को नरवाई नहीं जलाने की सलाह दी गई,

नरवाई से जैविक खाद बनाना लाभदायक – कृषि वैज्ञानिक,

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सीधी एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को नरवाई नहीं जलाने तथा उससे जैविक खाद बनाने की सलाह दी गई। विकसित कृषि संकल्प अभियान में छठवें दिन पहले दल द्वारा रामपुर नैकिन विकासखंड में कपुरी, भरतपुर, बढ़गौना, दूसरे दल द्वारा सिहावल विकासखण्ड में सिहावल, महुआर, सेमरी तथा तीसरे दल द्वारा कुसमी विकासखंड में गुडुआधर, खोखरा एवं अमगांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के किसानों को गेंहू तथा अन्य फसलों को काटने के बाद बचे हुए अवशेष (नरवाई) नहीं जलाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से एक ओर जहां खेतों में अग्नि दुर्घटना की आशंका रहती है। वहीं मिट्टी की उर्वरकता पर भी विपरीत असर पाता है। इसके साथ ही धुएँ से कार्बन डायआक्साइड की मात्रा वातावरण में जाती है जिससे वायु प्रदूषण होता है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगभग 6 इंच की ऊपरी सतह पर ही होती है। इसमें खेती के लिए लाभदायक मित्र जीवाणु उपस्थित रहते हैं। नरवाई जलाने से यह नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान होता है। नरवाई जलाने की बजाए यदि फसल अवशेषों को एकत्रित करके जैविक खाद बनाने में उपयोग किये तो यह बहुत लाभ दायक होगा। नाडेप तथा वर्मी विधि से नरवाई से जैविक खाद आसानी से बनाई जा सकती है। इस खाद में फसलों के लिए पर्याप्त पोषक तत्व रहते हैं।   उन्होंने बताया कि इसके आलावा खेत में रोटावेटर अथवा डिस्क हैरो चलाकर भी फसल के बचे हुए भाग को मिट्टी में मिला देने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है। गेंहू की फसल के बाद नरवाई को खाद में बदलने तथा बिना जुताई किए फसलों की बुआई के लिए सुपर सीडर तथा हैप्पी सीडर का उपयोग बहुत लाभकारी है। इससे नरवाई नष्ट होने के साथ जुताई और बुवाई का खर्च और समय दोनों बचेगा। साथ ही नरवाई से खाद भी बन जाएगी।  विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पहले दल द्वारा रामपुर नैकिन विकासखंड में बघवार, नैकिन, अगडाल, दूसरे दल द्वारा सिहावल विकासखंड में लौआ, पतुलखी, बहरी एवं तीसरे दल द्वारा कुसमी विकासखंड में पोंडी, लुरघुटी तथा ददरी में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

hi
error: Content is protected !!
×