विकसित कृषि संकल्प अभियान में नमो ड्रोन दीदी श्रीमती मनीषा कुशवाहा ने ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया प्रदर्शन,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सिहावल के ग्राम पंचायत घोघरा में किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती और नवीनतम तकनीकों के माध्यम से सब्जी उत्पादन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान कृषकों को बर्मी बैग के उपयोग द्वारा सब्जी उत्पादन, व्यावसायिक सब्जी उत्पादन हेतु मल्टी-लेयर क्रॉपिंग प्रणाली, तथा प्राकृतिक खेती के लाभ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इन तकनीकों के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही नमो ड्रोन दीदी श्रीमती मनीषा कुशवाहा, जिन्होंने ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव की विधि का प्रदर्शन किया। उन्होंने उपस्थित किसानों को ड्रोन संचालन, उसकी उपयोगिता, लागत-कटौती और समय की बचत जैसे पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। यह तकनीक कृषि क्षेत्र में एक प्रभावी नवाचार के रूप में उभर रही है।

 

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घोघरा सहित आसपास के अनेकों कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों को समझने एवं अपनाने का संकल्प लिया।

hi
error: Content is protected !!
×