गौ सेवक प्रिंस दीक्षित ने पीड़ित आदिवासी गर्भवती महिला को किया रक्त दान,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। गौ सेवा में समर्पित युवा प्रिंस दीक्षित ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गर्भवती आदिवासी महिला की जान बचाई। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे के साथ जिला अस्पताल पहुंचे प्रिंस दीक्षित ने मड़वास निवासी सरोज पनिका को एक यूनिट रक्तदान कर नई जिंदगी दी। बताया गया कि सरोज पनिका, जो गर्भवती हैं, कई दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थीं और गंभीर रूप से रक्त की कमी से जूझ रही थीं। पति लंबी बीमारी से जूझ रहे जो सक्षम नहीं थे देने योग्य उनके परिजनों ने मदद की आस में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे से संपर्क किया। विवेक पांडे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गौ सेवक प्रिंस दीक्षित से फोन पर बात की। जैसे ही प्रिंस दीक्षित को जानकारी मिली, वे बिना किसी देर के जिला अस्पताल पहुंचे और तुरंत रक्तदान किया। उनकी इस तत्परता और सेवा भाव ने महिला की जान बचा ली। प्रिंस ने कहा मेरे लिए पहला अनुभव था रक्तदान बड़ा ही आत्मिक सुकून मिला हर युवा को आगे आने की अवश्यकता है लेकिन वाकई में जरूरत मंद लोगो के लिए इस मौके पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जब किसी को जरूरत हो, तो हम सभी को आगे आना चाहिए। लेकिन यह भी ध्यान दे रक्त उसी को दान करे जो वाकई में जरूरत मंद हो लोग मोहरा बनाना शुरू कर देते है इसलिए जिनका कोई नही उनके लिए हम संगठन वाले है प्रिंस दीक्षित ने जो किया, वह सभी के लिए प्रेरणा है।”
प्रमुख रूप से साथ मौजूद रहे शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, गौ सेवक दीपेंद्र तिवारी, गौ सेवक सत्यम पांडे,

You missed

hi
error: Content is protected !!
×