शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में ‘‘सफलता के मंत्र‘‘ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशों के अनुपालन एवं शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली की प्राचार्य डॉ गीता भारती के मार्गदर्शन में सफलता के मंत्र कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय में दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित प्रदेश के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन करें। राजा विक्रमादित्य एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के सुशासन एवं न्यायप्रियता को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में चयनित सभी प्रतिभाशाली युवा उसी परंपरा के वाहक है। कार्यक्रम में उपस्थित उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सिविल सेवा में चयनित प्रदेश के विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आपकी प्रशासनिक दक्षता, नवाचारी सोच, नेशन फर्स्ट के संकल्प का सम्पूर्ण लाभ विकसित मध्य प्रदेश को मिलेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

hi
error: Content is protected !!
×