रानी अहिल्याबाई ने सेवा समर्पण न्याय के मूल्यों को किया स्थापित : देवकुमार सिंह चौहान,

न्याय की प्रतिमूर्ति थी अहिल्याबाई : डॉ राजेश मिश्रा,
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती पर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वी जन्म जयंती पर भाजपा कार्यालय सीधी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और रानी अहिल्याबाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल में सेवा समर्पण और न्याय के मूल्यों को स्थापित किया है, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार जी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का शासन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रहा है, आज के समय में उनकी तरह जानसेवा के भाव को अपना कर हम सच्चे राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हम रानी अहिल्याबाई जैसी महान विभूति की जन्म जयंती मना रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना विषय रखने के लिए उपस्थित सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि होलकर साम्राज्य की महान शासिका रानी अहिल्याबाई न केवल एक प्रशासिका थी बल्कि समाज सुधार धार्मिक चेतना की संवाहक और जानकल्याण की प्रतीक थी, उन्होंने सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया साथ ही धर्म और संस्कृति की संरक्षण के लिए अनेक कार्य किया है। रानी आहिल्याबाई न्याय प्रिय धर्म निष्ठा और नारी शक्ति की प्रतीक थी, उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लिए उत्थान के लिए काम किया है हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी द्वारा विषय वस्तु पर अपना विचार रखा गया। उक्त कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक ने आए हुए अतिथियों का वाणी से स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम के संबंध विस्तार से बताया। भाजपा कार्यालय सीधी में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शिवदान साकेत द्वारा एवं आभार महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी द्वारा किया गया।
अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर होंगे विभिन्न आयोजन,
अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष मई 21 से 31 मई तक विभिन्न आयोजन किये जाएंगे। इसमें बैठक, गोष्ठी, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और संस्कृततिक कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगिता शामिल है। विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु भाजपा द्वारा प्रभारी भी नियुक्त किये गए है।
भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की 300 वी जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी भी लगाई गई। रविवार को कार्यशाला आयोजन के पश्चात सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान द्वारा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। ज्ञात हो की प्रदर्शनी में रानी अहिल्याबाई होलकर के इतिहास व उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों पर आधारित तथ्यों का समावेश था।
कार्यशाला में इनकी रही विशेष उपस्थिति,
भाजपा कार्यालय में आयोजित अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, महामंत्री विनोद साकेत, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, अमित प्रधान, युवा मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राकेश मौर्य कार्यक्रम के सदस्य विभा शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।