बार-बार सेना को अपमानित करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करे भाजपा सरकार : मनोज,

केंद्र द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा, राहुल गांधी के रणनीतिक प्रयास का परिणाम,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं असम के कांग्रेस प्रभारी मनोज सिंह चौहान ने अपने सीधी प्रवास के दौरान आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है।  चौहान ने कहा कि पहलगाम की घटना के उपरांत पूरे देश के विपक्षी दलों द्वारा सरकार के साथ 100% खड़े होने की मजबूत घोषणा के उपरांत जिस भारतीय सेना के पराक्रम के दम पर हिंदुस्तान को पाकिस्तान के ऊपर जोरदार तरीके से हमला बोलने का अवसर मिला, उसी सेना के खिलाफ मध्य प्रदेश की सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और जनजाति विकास मंत्री कुंवर विजय शाह पहले तो उस सेना के जांबाज अधिकारियों और अब तो पूरी सेना का ही बारंबार अपमान कर रहे हैं जो उनकी देश के लिए मर मिटने वाले सैनिकों के प्रति सड़क छाप मानसिकता और देशद्रोह की श्रेणी में आता है। मनोज चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा है कि पूरा देश और देश की सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देता है, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं। दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे ये प्रतीत होता है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का सम्मान करते हैं जिन्होंने स्वयं संज्ञान लेते हुए भाजपा के मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। उन्होंने मांग की की अब सेवा का घोर अपमान करने वाले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ भी हाईकोर्ट जैसी संस्था को एफआईआर के निर्देश देने चाहिए। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सेना का अपमान सहन नहीं करेगी। सेना का अपमान करने वाले मंत्रियों को भाजपा बर्खास्त करे। नहीं तो पूरे प्रदेश में दोनों ही बदज़ुबान मंत्रियों के पुतले जलाकर सेना के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी।  जातीय जनगणना के सवाल पर अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौहान ने कहा कि केंद्र की एनडीए गठबंधन की सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराये जाने की घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष की जीत है। उन्होंने बार-बार संसद में मोदी सरकार को ये चुनौती दी थी कि जब तक देश में जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी तब तक वो इस मांग को हर मंच पर उठाते रहेंगे। राहुल गांधी के द्वारा रणनीतिक तौर पर बनाए गए दबाव का ही परिणाम है कि एनडीए गठबंधन की मोदी सरकार को जातीय जनगणना कराने की घोषणा करनी पड़ी।पत्रकार वार्ता में के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, प्रवक्ता पंकज सिंह एवं ऋषभ सिंह उपस्थित रहे।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×