मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन,
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में श्री अन्न के लड्डू का लिया स्वाद,
बीरबल समाचार सीधी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीधी में आयोजित समारोह में लाड़ली बहना योजना की 1.27 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खाते में 1551.89 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी में विभिन्न पोषण आहारों की जानकारी ली। तथा श्री अन्न से बने लड्डू खरीदकर उसका स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता समूहो द्वारा तैयार की जा रही सामग्रियों की प्रसंशा की। जिसमें महिला बाल विकास द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन, म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सीधी द्वारा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न आजीविका उत्पाद, आर-सेटी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार उत्पाद, उद्यानिकी विभाग द्वारा फल एवं सब्जी का प्रदर्शन, वन विभाग सीधी द्वारा वन उत्पाद/वन समितियों द्वारा निर्मित उत्पाद, कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती, स्वास्थ्य विभाग, ट्रायबल विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सीधी द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन का स्टाल लगाकर लोगो को जागरूक किया गया।