थोक सब्जी एवं फल मंडी का जल्द होगा लोकार्पण,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। शहर के बाईपास मार्ग के जोरौंधा में नवीन सब्जी मंडी स्थल के प्रथम फेस का प्रारंभिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब इसके लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी तारतम्य में आज व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, वरिष्ट अधिवक्ता विनोद वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मिनी अग्रवाल, सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं नगर पालिका के अधिकारियों ने आज नवीन सब्जी मंडी स्थल का निरीक्षण कर लोकार्पण की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बताते चलें कि पिछले पांच वर्षों से खुले मैदान में मौसम की मार झेल रहे थोक सब्जी के व्यापारियों को जल्द राहत मिलेगी।

hi
error: Content is protected !!
×