कांग्रेस ने बाबा साहब और संविधान को किया अपमानित, संविधान बचाओ एक छलावा — प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु
कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण समाप्त करने का फैलाया भ्रम — विष्णु भारती
भाजपा ने आयोजित की विचार गोष्ठी,
बीरबल समाचार सीधी। कांग्रेस ने अपने पापों और कुकर्मों को छिपाने के लिए संविधान में 88 संशोधन किया। कांग्रेस की जब कुर्सी खतरे में पड़ी या उनके परिवार पर न्यायपालिका या अन्य ने न्याय किया तो, कांग्रेस ने संविधान का गला घोटा। कांग्रेस ने धारा 356 का प्रयोग करके चुनी हुई विपक्ष की राज्य सरकारों को अपने स्वार्थ के लिए बर्खास्त किया। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भारत रत्न बाबा साहब के सम्मान समारोह अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता, प्रदेश से आए वक्ता अनुसूचित जाति मोर्चो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं। प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कांग्रेस को आढे हाथों लेते हुए कहा कि संविधान बचाओ अभियान छलावा है। कांग्रेस एक लाल डायरी लिए घूमती फिरती है,जो फिल्मों में खलनायको की पहचान हुआ करती थी। कांग्रेस ने बाबा साहब को जीते जी बहुत प्रताड़ित किया। कभी चुनाव नहीं जितने दिया और बाबा साहब को जीते जी कभी भारत रत्न नहीं दिया। किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहब को सच्चे अर्थों में सम्मान देते हुए उनके बताए हुए रास्तों पर चल रही है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, पिछड़ों, शोषित और वंचितों का केवल और केवल शोषण किया है। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश से आए हुए वक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती ने कहा कि बाबा साहब एक अवतारित महापुरुष हैं। जिनके दिखाए हुए रास्ते आज भी दलित, शोषित, वंचित और सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी हैं। बाबा साहब ने कहा संघर्ष और मेहनत को अपना अस्त्र शस्त्र बनाएं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री भारती ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ का केवल नार ही दिया है। सच्चे अर्थों में आरक्षण और संविधान के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कांग्रेस ने किया है। चुनाव में कांग्रेस भ्रम फैलती है कि बीजेपी आएगी तो संविधान समाप्त हो जाएगा, आरक्षण समाप्त हो जाएगा, किंतु विगत 11 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में शानदार सरकार चल रही है। ना तो संविधान खतरे में आया और ना ही आरक्षण बल्कि पिछड़ों को आरक्षण देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया।
कांग्रेसियों की कुर्सी जब खतरे में होती है तो संविधान, संविधान करते फिरते हैं — सांसद डॉक्टर मिश्रा,
लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के आला कमान और कांग्रेसियों की सरकार खतरे में पढ़ती है तो, वह संविधान संविधान का खेल खेला करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सच्चा सम्मान मिला है। इस वर्ष उनकी जन्म जयंती दुनिया के 120 देश में एक साथ मनाई गई, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा अपमानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस ने पहले बाबा साहब को बाहर किया, फिर संविधान की मूल आत्मा के साथ छेड़छाड़ करते हुए 88 बार संबोधन संशोधन किया। यह संशोधन कांग्रेस ने अपने नेताओं और परिवार को बचाने के लिए किया।
बाबा साहब की कर्मभूमि को बनाया पंच तीर्थ — देव कुमार,
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रस्तावित भाषण में कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कर्तव्य क्षेत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। मध्य प्रदेश में स्थित जन्मभूमि महू को, शिक्षा क्षेत्र लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर , परिनिर्माण भूमि दिल्ली और अंत्येष्टि मुंबई को भव्य और दिव्य रूप में विकसित करते हुए पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। कांग्रेस ने हमेशा से संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए आपातकाल लगाया। आपातकाल में न्यायपालिका, मीडिया सभी की आजादी को समाप्त कर दिया था। बाबा साहब के सपने को भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर साकार कर रही है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री विनोद साकेत और आभार प्रदर्शन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के साथ-साथ विभिन्न समाज के प्रबुद्ध वर्गो में से जवाहरलाल साकेत, भगवान सकेत, अयोध्या साकेत, शिवदान साकेत सहित सैकड़ो विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कश्मीर में आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत से जान गवाने वाले हमारे नागरिकों के प्रति भारतीय जनता पार्टी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समुदाय ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।