महानद सोनभद्र की हुई महाआरती,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। सीधी-सोनांचल की पावन धरती पर प्रथम बार सोनभद्रेश्वर महादेव देवघटा क्षेत्र में बने घाट, सोन नदी के तट में दिन बुधवार को सोनभद्र महा आरती का आयोजन रखा गया । उक्त आयोजन ऐतिहासिक रहा जहां यह उद्गार यज्ञ नारायण सोनी भारतीय अलंकार के मन में आया सभी नदियों की आरती हुआ करती है क्या सोनभद्र की महाआरती नहीं हो सकती यह चर्चा एडवोकेट लालमणि सिंह से की, तब उन्होंने कहा हो सकती है। जिसका मूर्त रूप दिनांक 9 अप्रैल 2025 को लिया प्रारंभिक तौर पर चित्रकूट धाम से आए हुए कथावाचक नवलेश दीक्षित के हाथों हुई तत्पश्चात सभी उपस्थित जन महा आरती किये। डॉ शिव शंकर मिश्रा सरस ने बताया कि सोनभद्र का जन्म ब्रह्मा जी की अश्रु धारा से हुआ इसीलिए ब्रह्मपुत्र हैं ऐसी मान्यता है कि यह अमरकंटक में पहले आए इनका शिव पुत्री नर्मदा से विवाह होने को था किंतु नर्मदा की साखी जूहीला के कारण दोनों में एक दूसरे के प्रति अविश्वास हुआ नर्मदा कुपित हो सोने का परित्याग कर सदा सदा के लिए विमुख हो पश्चिम दिशा की ओर तीव्र वेग से चल पड़ी। आहत हो सोनभद्र ने आत्महत्या करने का प्रयास किया किंतु बच गए। लगभग 20 किलोमीटर दूर जाकर प्रकट हुए और यह भी विपरीत पूर्व दिशा की ओर चल पड़े चिर बिरही सोन की यात्रा मैं हमारा सीधी भी धन्य हुआ निरंतर चलकर यह पटना बिहार में गंगा मां की गोद में समा गए और गंगाजल हुए। धन्य है सीधी वासी जिन्हें सन जल ग्रहण करने को मिल रहा है। जगदीश उपाध्याय ज्ञानेंद्र कुमार उपाध्याय श्रीनिवास सरस रविराज सिंह सिद्धार्थ सोनी बच्चा, आर एन स्वर्णकार नक्षत्रधारी सिंह रावण प्रताप सिंह मोहनिया नरेंद्र सिंह राम भरत सिंह अरुण कुमार सिंह ध्रुव नारायण सिंह रमाकांत द्विवेदी अमृतलाल सोनी अमर सिंह चंदेल संजय श्रीवास्तव राकेश प्रसाद मिश्रा कल्लू यादव अतेंद्र सिंह पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला सुरेंद्र प्रसाद नामदेव अश्वनी प्रसाद मिश्रा गड़ा अशोक कुमार गुप्ता अनिल मिश्रा यज्ञ नारायण सोनी राजेंद्र सरकार बृजेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट डॉक्टर सूरज सिंह चौहान सुषमा सोनी श्रद्धा सिंह शासकीय अधिवक्ता मालती वर्मा संगीता सिंह शशि गौतम श्रद्धा सिंह सुनीता रानी वर्मा प्रबोधिनी शुक्ला निर्मला गुप्ता मालती वर्मा गीतिका कटारिया राकेश सिंह महेंद्र श्रॉफ राजेश सिंह अहिरवार अंकित सिंह बघेल राजेश कुमार शुक्ला पंकज मिश्रा पवन पांडे पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा राजकुमार सिंह अहिरवार अनिल शुक्ला कप्तान सिंह चौहान सुरपाल सोनी पृथ्वीराज चौहान महेंद्र सिंह चौहान थाने सिंह चौहान पंकज चौहान प्रमोद चौहान शैलेंद्र सिंह चौहान लक्ष्मण केवट बृजेश तिवारी अमित सिंह बघेल आशुतोष तिवारी प्रदीप गिरी आशीष सिंह चौहान आनंद बहादुर सिंह भगवान दास विश्वकर्माशैलेंद्र सिंह चौहान आदर्श सिंह मोहित सिंह शुभम सिंह धर्मेंद्र सिंह रानी सिंह श्याम कुमारी सिंह चौहान अभियान सिंह चौहान ध्रुव चौहान हर्ष चौहान विद्या सिंह सरोज सिंह सुधा सिंह सरस्वती सिंह प्रीती सिंह प्रियंका शुक्ला सुमन पांडे आरती त्रिपाठी मीना पांडे बिट्टी द्विवेदी अवधेश सोनी रिंकू सोनी बिहारी लाल सोनी प्रदीप लखेरा आदि हजारों के के तादाद में श्रद्धालु भक्तगण पहुंचकर सोनभद्र महा आरती कार्यक्रम को सफल बनाएं

hi
error: Content is protected !!
×