सत्य सरोवर समाज सेवा संस्थान द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम में कैलाश वृद्धाश्रम ने भी किया सहभागिता,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सीधी के निर्देशन एवं जनअभियान परिषद जिला सीधी के जिला समन्वयक श्री शिवदत्त उर्मालिया के मार्गदर्शन पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में ताला में संचालित वृद्धाश्रम के कर्मचारियों एवं प्रबंधकीय सदस्यों ने, सत्य सरोवर समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में श्रमदान कर जल संरचना सफाई अभियान कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आश्रम परिसर के समीप सूखे नाले और तालाब को पुनर्जीवित करने हेतु श्रमदान किया गया, लगातार अभियान में सहभागिता करके जल संरक्षण का संदेश ग्रामवासियों को दिया गया। सत्य सरोवर समाज सेवा संस्थान और कैलाश वृद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान मे आश्रम के समीप में बने लघु तालाब को पुनर्जीवित किया जाना है। द्वितीय दिवस श्रमदान कार्यक्रम में सम्मिलित कर्मचारी, ग्रामवासी, समिति सदस्य एवं जन अभियान परिषद् के विकास खण्ड समन्वयक रजनीश मिश्रा, परामर्शदाता रजनीश द्विवेदी, रंगदेव कुशवाहा, सरपंच प्रतिनिधि धीरज पनिका, आश्रम संचालक शिवमणि तिवारी, रामसिया बैंस, सहित कई समाज सेवियों ने ताला में जल संरक्षण का संदेश दिया।

 

You missed

hi
error: Content is protected !!
×