भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार में सक्रिय सदस्यों का बहुमूल्य योगदान —- देव कुमार

भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया क्रांतिकारी परिवर्तन, बदली देश की दिशा और दशा — प्रदेश महामंत्री तिवारी

नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 11 वर्षों का कार्यकाल अद्भुत और ऐतिहासिक — सांसद डॉक्टर मिश्रा

चुरहट विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में हो रहे सक्रीय सदस्य सम्मेलन के अंतर्गत चुरहट विधानसभा का सक्रिय सम्मेलन सामुदायिक भवन चुरहट में संपन्न हुआ। जिसे मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। स्थापना काल से लेकर आज तक भाजपा ने सफलतापूर्वक बुलंदियों को छुआ है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर अग्रसर है। भाजपा का कार्यकर्ता देव दुर्लभ कार्यकर्ता होता है। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर नाज है। सामुदायिक भवन चुरहट में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधानसभा के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा अद्भुत और अकल्पनीय तथा ऐतिहासिक परिवर्तन किया गया है। पहले की राजनीति कांग्रेस के शासनकाल में केवल और केवल टुकड़े-टुकड़े गैंग और तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमा करती थी, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारतीय राजनीति की दशा और दिशा बदल गई है। भारत की जनता अब केवल और केवल विकास को पसंद करती है। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण, अलगाववाद को नकार दिया है। भारतीय राजनीति में भाजपा ने अंत्योदय, राष्ट्रवाद, हमारी सांस्कृतिक विरासत और विकसित भारत की धूरी पर लाकर खड़ा कर दिया है।  लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को विश्व की महाशक्ति की ओर अग्रसर भारत के कदम के रूप में बताया। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि मैं स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लोकसभा में रहता हूँ। मुझे नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने देश का एकीकरण, विकास के साथ-साथ विरासत को भी सजाने और संवारने का कार्य, तुष्टिकरण को समाप्त करने का कार्य, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का कार्य, किसानो की आय दुगनी करने करने हेतु उठाए गए कदम, सांस्कृतिक धरोहर को सजाने और संवारने का कार्य जैसे भगवान राम लाल जी की जन्म भूमि अयोध्या, काशी, उज्जैन का कायाकल्प हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विश्व शाख बढाई है। जिसके कारण भारत का प्रत्येक व्यक्ति गौरवान्वित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता के लाडले और सच्चे राष्ट्रभक्त सपूत हैं। कार्यक्रम के संयोजक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने भाजपा की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक चलने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और कार्यक्रमों की उपादेयता को विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, जिला महामंत्री अशोक पटेल, रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, भानु पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, हीरा सिंह गौड़, विनोद पटेल, बुद्ध सेन शाहू, नीरज मिश्रा सहित विधानसभा के सक्रिय सदस्य और विभिन्न मंडलों के पार्टी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×