भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से सिंचित पार्टी — रीती पाठक

भाजपा राष्ट्र सर्वोपरी के साथ निरंतर बढ़ रही आगे — देव कुमार,

स्थापना दिवस पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पार्टी कार्यालय सीधी में पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में पार्टी का 46 वे स्थापना दिवस विचार गोष्ठी आयोजित की गई। पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बतौर मुख्य अतिथि सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से सिंचित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर निरंतर भारत को विश्व गुरु बनाने में लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम सब कार्यकर्ता गौरवान्वित हैं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकसित भारत के संकल्प को ले कर आगे बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित के संकल्प को पूर्ण करने के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्र सर्वोपरि के ध्येय के साथ, जो राष्ट्र चेतना की ज्योति 6 अप्रैल 1980 को प्रज्वलित हुई थी वह आज अपने प्रकाश से संपूर्ण भारत को विकसित करने के संकल्प के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर है।

 

 

करोड़ जनमानस की आवाज है भाजपा — इंद्र शरण,

 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और स्थापना दिवस आयोजन समिति के संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं, आम जनमानस, दलित, शोषित और वंचित पिछड़ों की आवाज है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता, पारस्परिकता और सामूहिकता पार्टी की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सच्चे अर्थों में धारा 370 की समाप्ति कर भारत का एकीकरण करके लोक कल्याणकारी कार्य किया है।विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान और आभार प्रदर्शन सुनीता रानी वर्मा ने किया।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम जी सिंह, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, विश्वबंधु धर द्विवेदी, रवि केसरी, कमल कामदार, सुरेंद्र मणि दुबे जी, पंकज पाण्डेय, रंजन मिश्रा, मुनिराज विश्वकर्मा, जीतेन्द्र तिवारी, शिवदान साकेत, संगीता सिंह, कंचन केसरी, श्रवण सिंह, संदीप सिंह गहरवार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सादर प्रकाशनार्थ

You missed

hi
error: Content is protected !!
×