राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता में हड़बड़ो ग्राम के बच्चे होंगे शामिल,

लालचंद गुप्ता ने किया उत्साहवर्धन और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जबलपुर में आयोजित होने वाली 57वीं सीनियर राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सीधी जिले के ग्राम-हड़बडो के शास. विघालय के 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का चयन खेल में शामिल होने के लिए किया गया जिसमें बच्चों के रवानगी के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता के निवास पर सभी खिलाड़ियों का आगमन हुआ जहां साथ में उनके कोच दिवाकर सिंह चौहान भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्री गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों को टीका लगाकर सम्मानित किया गया और खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर गांव एवं पूरे जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

hi
error: Content is protected !!
×