आखिर नप ही गये मऊगंज के कलेक्टर एस पी, संजय कुमार जैन को कलेक्टर, दिलीप कुमार सोनी को एस पी की कमान
बीरबल समाचार रीवा मऊगंज।
मऊगंज जिले के गड़रा गांव में 15 मार्च को हुई हिंसा की गाज गिरना शुरू हो गई है। देररात कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया। संजय कुमार जैन को नया कलेक्टर और दिलीप कुमार सोनी को पुलिस कप्तान बनाया गया है। जबकि अजय श्रीवास्तव को मंत्रालय व रसना ठाकुर को पीएचक्यू अचैट किया गया है। 2015 बैच के संजय कुमार जैन अभी तक उप सचिव थे। उनके पास लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। इसी तरह दिलीप कुमार सोनी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर उज्जैन में तैनात थे। दोनों अफसरों पर सरकार ने भरोसा जताते हुए मऊगंज की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों अफसरों के पास मऊगंज में शांति व्यवस्था कायम करना बड़ी चुनौती होगी।
एसपी पर पहले भी लग रहे थे गंभीर आरोप,
मऊगंज की एसपी रसना ठाकुर पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। विधायक प्रदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हटाने मांग बड़े अधिकारियों से उठाई थी। विधायक ने कलेक्टर के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा था लेकिन दूसरे भाजपा विधायक के संरक्षण की वजह से अब तक दोनों अधिकारी मऊगंज में जमे रहे हैं। कई संगठनों ने आरोप लगाया है कि जब से मऊगंज जिला बना और ये दोनों अधिकारी पदस्थ हुए हैं तब से जिले में नशा माफिया का बर्चस्व बढ़ा है और अपराध बढ़ रहे हैं। एक वर्ष के भीतर जिले में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसमें मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा है।
अब तक ढाई दर्जन से अधिक लोगों को किया गया गिरफतार,
पुलिस पर हमले के मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडियाकर्मी मोहम्मद रफीक के मोबाइल में हमले के सबूत मिलने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मऊगंज में पुलिस पर हमले के चार दिन बाद हुई है। हमले में एक एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी।
सरकार ने दिखाई सख्ती,
दरअसल, मऊगंज में हमले के बाद डीजीपी खुद ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। साथ ही कठोर कार्रवाई के संदेश दिए थे। सरकार ने मऊगंज के कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है। अजय श्रीवास्तव अब कलेक्टर नहीं रहे। उन्हें लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईएएस संजय कुमार जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है।वहीं रसना ठाकुर को भी एसपी के पद से हटा दिया गया है। उन्हें एआईजी, पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है उनकी जगह दिलीप कुमार सोनी अब मऊगंज के नए एसपी होंगे।
हमले का आया वीडियो,
पुलिस पर हमले का एक नया वीडियो भी सामने आया है। इसमें टीआई संदीप भारती महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर बंधक को छोड़ने के लिए कह रहे हैं। लेकिन महिलाएं उसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
मीडियाकर्मी भी गिरफ्तार,
पुलिस का कहना है कि गड़रा में हमले के सबूत मीडियाकर्मी मोहम्मद रफीक के मोबाइल में मिले हैं। रफीक पर हत्या का केस दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि रफीक ने टीआई पर अपने भाई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं करने के लिए दबाव बनाया था।मऊगंज एसपी के अनुसार, इस मामले में अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इलाके में अभी भी लगभग 250 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।