सिविल सर्विसेज की निःशुल्क तैयारी के लिए शुरू हो रहे नवीन बैच के रजिस्ट्रेशन जारी,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर परीक्षित भारती के सहयोग से निरंतर संचालित की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर अंशुमन राज ने बताया है कि सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए नवीन बैच शुरू किया जा रहा है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है।सहायक संचालक निःशुल्क कोचिंग क्लासेस किरण भारती ने बताया कि यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस जनपद पंचायत सीधी के सभागार में सुबह 7ः30 बजे से 9ः30 बजे तक नियमित संचालित हो रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। जिससे जल्द ही नवीन बैच शुरू किया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं जनपद पंचायत सीधी के सभागार में सुबह 7ः30 बजे से 9ः30 बजे तक उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×