प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के त्रैमासिक कलेंडर के अनुसार मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 21 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ राम नारायण स्वर्णकार प्राध्यापक वाणिज्य के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।  सर्वप्रथम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता का विषय था- तकनीकी युग में मातृभाषा का अस्तित्व एवं चुनौतियां। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु प्रीति रजक बी एससी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान रामजीत साकेत बी काम द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान जयती यादव बी एससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय था – शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा की भूमिका। भाषण प्रतियोगिता में 8 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहित पाण्डे बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान प्रांजल कुमार अग्निहोत्री बी ए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान तन्नू शुक्ला बी एससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में निबंध प्रतियोगिता में डॉ दिवाकर सिंह सहायक प्राध्यापक वनस्पति, डॉ यज्ञ प्रताप साहू अतिथि विद्वान गणित तथा डॉ रामानुज पटेल अतिथि विद्वान हिन्दी रहे। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ राकेश कुमार प्रजापति सहायक प्राध्यापक भूगोल, डॉ विनोद साकेत विभागाध्यक्ष हिन्दी तथा डॉ रामानुज पटेल अतिथि विव्दान हिन्दी रहे।  भारतीय भाषाएं एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। डॉ विनोद साकेत विभागाध्यक्ष हिन्दी ने भारतीय भाषाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ राम नारायण स्वर्णकार प्राध्यापक वाणिज्य ने मातृभाषा, भारतीय भाषाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को रेखांकित किया। डॉ दिवाकर सिंह, डॉ यज्ञ प्रताप साहू, डॉ राकेश कुमार प्रजापति ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मातृभाषा और राष्ट्रीय परिदृश्य विषय पर प्रश्नमंच आयोजित हुआ। तीन टीमो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक टीम में 5-5 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। टीम बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में रोहित पाण्डे, प्रांजल अग्निहोत्री, तन्नू शुक्ला, प्रीति रजक तथा कंचन जायसवाल थे। आज के प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रभाकर सिंह ने सभी को बधाई प्रेषित किया है। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम के संयोजक डॉ विनोद साकेत, सहायक नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार प्रजापति, डॉ यज्ञ प्रताप साहू, डॉ रामानुज पटेल लिपिक मनोज कुमार प्रजापति ने डॉ राम नारायण स्वर्णकार प्राध्यापक वाणिज्य एवं नोडल अधिकारी भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×