पंडित दीनदयाल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से ले प्रेरणा —विधायक रीती पाठक,

पंडित जी के सपनों को भाजपा कर रही पूर्ण — देव कुमार,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विविध प्रकार के कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगवाई में आयोजित किए गए।प्रमुख कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित हुआ।पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्मानवाद भारतीय जनता पार्टी की संकल्पना में शामिल है। सभी का उत्थान हो, सभी सुखी और निरोगी रहे, यही पंडित जी की संकल्पना थी।अध्यक्षीय उद्बोधन में पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में उनके सपनों को पूर्ण करने में लगी है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान को एवं सभी के कल्याण की कामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। पंडित जी कहा करते थे कि भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए समाज के सभी वर्गों का उत्थान आवश्यक है, इसी कार्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार लगी हुई है।पुष्पांजलि सभा को भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान और पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल ने किया।दीनदयाल पार्क पहुंचकर पंडित जी को अर्पित की पुष्पांजलि इसके पूर्व प्रात काल दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के के तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू , जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री विनोद साकेत, विश्व बंधु धर द्विवेदी, सुधीर शुक्ला, विनोद साकेत, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, अजीत पांडे, सुरेंद्र मणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, पुनीत नारायण शुक्ला, निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, कमल कामदार, जितेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, पंकज पांडे, मुनिराज विश्वकर्मा, पुष्पराज सिंह चौहान, प्रमोद मिश्रा, बाबूलाल कुशवाहा, अजय चौबे, संदीप सिंह गहरवार, निशा सिंह चौहान, श्रवण सिंह, कंचन केसरी, संगीता सिंह, कृष्णकांत द्विवेदी, आरती सिंह ,कंचन केसरी, हीरालाल कोरी, दिनेश गुप्ता, रजनीश शुक्ला, शिवदान साकेत, बृजेश सिंह सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।