मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की,
सीधी जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 25 करोड़ 89 लाख से अधिक की राशि डाली गई,
बीरबल समाचार सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के देवास में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को रूपये 1553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनार्न्तगत प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानो को 1624 करोड़ की राशि का अंतरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 56 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 337.42 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 02 लाख 10 हजार 966 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार 250 रूपये के मान से 25 करोड़ 89 लाख 03 हजार 300 रूपये की राशि अंतरित की गई। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सीधी क्रमांक 1 आशा तिवारी, मुख्यमंत्री किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही तथा लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 10 हजार 966 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत कुसमी में 17 हजार 528 महिलाओं, जनपद पंचायत मझौली में 29 हजार 390, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 44 हजार 395, जनपद पंचायत सीधी में 54 हजार 883 तथा जनपद पंचायत सिहावल में 51 हजार 838 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को भी लाभांवित किया गया। इसमें नगर पालिक सीधी में 06 हजार 220, नगर परिषद चुरहट में 02 हजार 447, नगर परिषद मझौली में 02 हजार 106 तथा नगर परिषद रामपुर नैकिन में 02 हजार 159 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये प्रत्येक महिला के मान से राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 21 हजार 827 पात्र हितग्राहियों के खातें में 24 करोड़ 36 लाख 54 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई। तहसील रामपुर नैकिन के 24519, मझौली के 22554, गोपद बनास के 21994, सिहावल के 16736, बहरी के 13876, चुरहट में 11705 एवं कुसमी के 10443 पात्र हितग्राहियों के खाते मे राशि अंतरित की गई।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 107162 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई,
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीधी जिले के 01 लाख 07 हजार 162 पात्र हितग्राहियों के खाते में 06 करोड़ 42 लाख 97 हजार 200 रूपये की राशि अंतरित की गई। जनपद पंचायत कुसमी के 7260, मझौली के 13622, रामपुर नैकिन के 22435, सीधी के 28514 एवं सिहावल के 29278 पात्र हितग्राहियों को 600 प्रति हितग्राही के मान से राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार नगरीय निकाय अंतर्गत सीधी के 2523, मझौली के 1178, चुरहट के 1274 एवं रामपुर नैकिन के 1078 पात्र हितग्राहियों के खाते मे राशि अंतरित की गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के 55957, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12123, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन योजना के 2278, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के 711, मंदबुद्धि/वहुविकलांग को आर्थिक सहायता योजना के 1657, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धा योजना के 9066, सामाजिक सुरक्षा पेंशन परित्यक्ता पेंशन योजना के 291, सामाजिक सुरक्षा पेंशन निःशक्त पेंशन योजना के 7439, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि के 2383, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कल्याणी पेंशन योजना के 15244 एवं मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के 13 हितग्राहियों के खाते में 600 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई।