माले की एक-एक पंखुड़ी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को समर्पित, आगामी सभी चुनाव में मिले विजय श्री, होगा यही लक्ष्य — जिलाध्यक्ष देव कुमार,

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ शानदार अभिनंदन,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बार पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में सेवा का अवसर मिला है। मुझे पहनाई गई प्रत्येक माले की एक-एक पंखुड़ी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को समर्पित है। प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन एवं निष्ठा से पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होकर आपके समक्ष हूं। चारों विधानसभा और लोकसभा की विजय श्री का लक्ष्य होगा। हारे हुए बूथो पर विजय श्री अर्जित करते हुए, शत प्रतिशत बूथ जीतने का विजन है।  उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मैं आजीवन पार्टी का कार्यकर्ता रहना चाहता हूं, क्योंकि अध्यक्षी आती जाती रहती है। आगे आने वाले समय में सभी प्रकार के चुनाव को जितना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा।

 

जताया वरिष्ठों के प्रति आभार,

 

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक शरदेन्दू तिवारी, सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, विधायक श्रीमती रीती पाठक, विश्वामित्र पाठक, कुंवर सिंह टेकाम एवं निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र पाराशर के साथ-साथ निर्वाचन कार्य में लगी टोली और निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति दोनों हाथ जोड़कर आभार व्यापित किया है।

 

 

शानदार निकला काफिला

 

 

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निज निवास जमोडी से गाज बाजे के साथ दर्जनों वाहनों के काफिले से युक्त जगह-जगह स्वागत उपरांत पहुंच पार्टी कार्यालय।

 

 

 

प्रमुख गली चौराहा में हुआ शानदार अभिनंदन,

 

 

 

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान का शानदार आतिशबाजी पुष्प मालाए एवं पुष्प कुछ द्वारा शानदार और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। वरिष्ठ संविदाकार एवं समाजसेवी योगेंद्र सिंह शह्बू और भानू पांडे के अगुवाई में महाविद्यालय एवं करौंदिया में शानदार अभिनंदन आयोजित हुआ। इस दौरान काफिले में शामिल सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देव कुमार सिंह जिंदाबाद के लगे नारे।

 

 

कार्यकाल यशस्वी और तेजस्वी हो — डॉ राजेश मिश्रा,

 

 

लोक सभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान को बधाई देते हुए कार्यकाल के यशस्वी और तेजस्वी होने की कामना की। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि वह मेरे लिए शुभंकर अध्यक्ष हैं, जिनके कार्यकाल में मै लोकसभा संसदीय क्षेत्र का सांसद बना। संपूर्ण लोकसभा की जनता की ओर से में नवनिर्वाचित अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान को बधाई सम्प्रेषित करता हूं। पार्टी कार्यालय के नवीन भवन के संदर्भ में लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि यथा योग्य पार्टी कार्यालय निर्माण के लिए सहयोग करूंगा। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने भारत माता के उद्घोष के साथ अभिनंदन किया।

 

 

 

शानदार और ऐतिहासिक निर्णय — विधायक रीती पाठक 

 

 

 

 

 

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्वाचित होने की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की रीति नीति एवं पार्टी की कार्य पद्धति से नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान संगठन को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी का निर्णय शानदार और ऐतिहासिक है। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने पार्टी कार्यालय के लिए पहल करने के साथ ही भवन निर्माण के लिए आरंभिक तौर पर 2 लाख की राशि देने का देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमुदन ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।

 

 

शानदार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं — विश्वामित्र पाठक,

 

 

 

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आपका कार्यकाल ऐतिहासिक और स्वर्णिम हो, यही ईश्वर से प्रार्थना है। कर्तव्य बोध के साथ पार्टी को निरंतर ऊंचाई पर ले जाएंगे, यही कामना है। अभिनंदन समारोह को पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता यदुनाथ सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, हीराबाई सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष राम कुमार साहू, अंजू पाठक , निलम पाण्डेय, मोतीलाल पटेल, अमलेश्वर चतुर्वेदी, निशांत मिश्रा, लोरिक प्रसाद यादव, सूबेदार यादव, राकेश मौर्य, ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, सुरेश सिंह, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री विनोद साकेत, डॉक्टर यू के श्रीवास्तव, संजय सिंह, रविचंद्र सिंह परिहार, शत्रुघ्न तिवारी, सुधीर शुक्ला, पुनीत नारायण शुक्ला ,राकेश रतन सिंह, जिला अखिलेश पाण्डेय, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, जनपद उपाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल, पूनम सोनी, बाबूलाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, श्रीमती अनीता सिंह, प्रवीण तिवारी, राम सजीवन कचेर, के के मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, विमलेश रावत, शिव कुमारी जायसवाल, पुष्पेंद्र पांडे, नीरज मिश्रा, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, विनोद पटेल, बुद्ध सेन शाहू, सूर्य प्रताप सिंह, संजय सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, विक्रमादित्य मिश्रा, विमलेश गुप्ता, अजीत वर्मा, प्राणनाथ शुक्ला, ओमता सोनी, कौशलेंद्र सिंह, कृष्णकांत द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, आरती सिंह, कंचन केसरी, पवन मिश्रा, मुनिराज विश्वकर्मा, विनोद सिंह, शिवदान साकेत, अन्नू पाण्डेय, अजय चौबे, धर्मेंद्र शुक्ला, निशा सिंह, आनंद परियानी, संगीता सिंह, सूरज गुप्ता, महेंद्र शुक्ला सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×