प्रथम वर्षगांठ पर रामचरित मानस एवं भंडारे का हुआ आयोजन,
उत्थान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा किया गया आयोजन,
रामपुर नैकिन के आमडांड के प्राचीन हनुमान मंदिर पर किया गया भंडारा,
बीरबल समाचार सीधी। श्री राम जी के बाल रूप मूर्ति की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उत्थान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति द्वारा 10 जनवरी को श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। 11 जनवरी 2025 को मानस समापन उपरांत लोक संगीत एवं भजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्री राम के जन्म से लेकर जितने गीत गाए जाते हैं सभी का क्रमश: आयोजन किया गया। 24 घंटे चलने वाले रामचरित मानस पाठ में आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों ने मानस पाठ श्रवण करते हुए भगवान श्री रामचंद्र जी की वर्षगांठ पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहीं समिति द्वारा 11 जनवरी को शायं 6 बजे 151 दीप प्रज्वलन कर संध्या आरती का भी आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक हजार से अधिक ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साथ ही भंडारे में करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम विगत एक वर्षों से चल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, विजय कुमार गौतम, धर्मेन्द्र तिवारी, पवन शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, मोहन लाल मिश्रा, राजमणि मिश्रा, फूलचंद मिश्रा, प्रेमशंकर मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्रा, मनविश्वर साकेत, रामाश्रय तिवारी, रजनीश मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, रामजन्म द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। वहीं समिति के अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसा ही कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।