’’हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान अंतर्गत जेण्डर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिले में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिये ’’हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत जेंडर संवेदनशीलता और जेंडर-आधारित मुद्दों से निपटने के कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में जेण्डर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में बाल विकास परियोजना सीधी क्र. 01 एवं क्र. 02 के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल देखरेख संस्थान के कर्मचारी, वन स्टॉप सेंटर सीधी के अधिकारी/कर्मचारी, शौर्यादल सदस्य, ऊर्जा महिला डेस्क कर्मियों, पैरालीगल वालेन्टियर उपस्थिति में डॉ. दिलीप सोनी सहायक प्राध्यापक विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र कन्या महाविद्यालय जिला सीधी द्वारा जिले में जेंडर संवेदीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। श्री सोनी द्वारा बताया गया कि मेरे अनुसंधान में देखने को मिला कि हमारे समाज द्वारा ही ज्यादातर भेदभाव प्रदर्शित किये जाते है कि ये लड़की का काम है ये लड़के का। यदि पंचायतों में पत्नी प्रधान है तो भी वहां पुरूष को ही काम करने का प्रभार दिया जाता है।   आर.सी. त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सीधी द्वारा बताया गया कि सेक्स जैवकीय एवं प्राकृतिक होता है जबकि जेण्डर सामाजिक होता है जिसमें कार्य का बटवारा भी जेंण्डर के आधार पर समाज ही करता है। लड़का या लड़की का पहनावा भी तय किया जाता। समाज में अपने विचारों को बदलकर ही सशक्त किया जाता है। अवधेश सिंह सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास द्वारा मंच संचालन कर बताया गया कि हमारे समाज की विसंगतिया देखी जाती हैं कि प्रापर्टी महिलाओं की अपेक्षा अधिकतर पुरूषों के नाम ही होती है। श्रीमती अरूणिमा पाठक केश वर्कर वन स्टॉप सेंटर सीधी द्वारा घरेलू हिंसा को धाराओं सहित विस्तार पूर्वक बताया गया एवं वन स्टॉप सेंटर में दी गई सेवाये जैसे परामर्श सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय, 24 घंण्टे हेल्पलाईन सेवा के बारे मे जानकारी दिया गया। अंत में संविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई एवं 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक के कार्यक्रम हम होंगे कामयाब अभियान की रूप रेखा का वर्णन किया गया।

hi
error: Content is protected !!
×