नराकास सीधी की समीक्षा बैठक आयोजित,
बीरबल समाचार सीधी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सीधी की छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन नराकास अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आरसेटी में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन में नराकास की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। सदस्य कार्यालयों को अधिक से अधिक हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। केन्द्रीय कर्मचारी होने के नाते राजभाषा को बढ़ावा देना हम सबकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में राजभाषा का वैश्विक पटल पर अनवरत रूप से बढ़ना अत्यंत प्रसन्नता का विषय होने की बात कही। इस दौरान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सीधी की प्राचार्य श्रीमती अंशु त्यागी द्वारा नराकास सीधी की पत्रिका प्रकाशन का प्रस्ताव पेश रखा गया। प्रस्ताव को सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सभी बैकों के शाखा प्रबंधक, जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एवं कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। मंच का संचालन नराकास सदस्य सचिव अतुल सिंह के द्वारा किया गया।