मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से चिंता हुई दूर,
बीरबल समाचार सीधी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि खाते में आने पर महिलाओं में अपार उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं लाड़ली बहना योजना की राशि निकालने बैंक हर महीने पहुंच रही हैं। नगरपालिका सीधी अंतर्गत वार्ड 12 की निवासी श्रीमती मीना सिंह इस योजना का लाभ प्राप्त करके बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह राशि सही समय पर उनके खाते में आ जाती है। अब लाड़ली बहना योजना की राशि मिलने से उनकी चिंता दूर हो गई। लाड़ली बहना योजना से प्राप्त 1250 रुपये की राशि से अपने लिए आवश्यक सामग्री खरीदेगी।उन्होंने कहा कि बहनों के लाड़ले भइया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने और स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए मीना ने मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद दिया है।