पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, मैं हूं अभिमन्यु” अभियान का मुख्यालय सहित सभी अनुभागो में मैराथन दौड़ से किया गया शुभारंभ।

 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अभियान के तहत महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण हेतु किया जायेगा जागरूक।

बीरबल समाचार सीधी।    “मैं हूं अभिमन्यु” समाज को जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय का एक अभियान है जिसके तहत जिला सीधी में भी पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में “मैं हूं अभिमन्यु” इस चक्रव्यूह को तोडूंगा- यह अभियान सहयोग, सम्मान, समानता पर आधारित है। आज दिनांक 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र वासियों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लडके/लडकियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढिवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोडते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है।

इस अभियान के शुभारंभ पर सीधी पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित करवाई गई, दौड़ में पुलिस विभाग के जवान, खेल विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की, अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर, पोस्टर्स वितरित किए गए तथा सार्वजानिक स्थान पर चिपकाए गए एवं सभी को आसपास घटित होने वाले अपराधों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया एवं मैं हूँ अभिमन्यु का सेल्फी कट आउट प्वाइंट सभी सार्वजनिक जगहों पर लगाया गया जहां पर लड़के सेल्फी लेकर स्वयं अभिमन्यु बनकर समाज में महिलाओ के प्रति सम्मान की भावना जागृत कर रुढ़वादिता का चक्रव्यूह तोड़ेंगे ।

मैराथन दौड़ पुलिस परेड ग्राऊंड से प्रारंभ हुई, मेघदूत पार्क, कलेक्ट्रेट चौक होते हुए वापस पुलिस परेड ग्राउंड में समापन हुआ।

“मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के भव्य शुभारंभ में आयोजित मैराथन दौड़ कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. श्रीमती गायत्री तिवारी, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र सीधी वीरेंद्र कमरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी यातायात श्रीमती रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी जामोड़ी उप निरीक्षक विशाल शर्मा थाना प्रभारी महिला थाना उनि मोनिका पांडे व पुलिस परिवार के बच्चे, खेल विभाग के बच्चे सम्मिलित रहे।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×